Search

 
 
 

घाटशिला : पंचायत समिति सदस्य की बैठक में गरमाया रहा पेयजल का मामला

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक के दौरान नवीन पंचायत के पंचायत समिति सदस्यों ने पिछली बैठक में रखे गए प्रस्ताव पर विभाग द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई है इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से जनप्रतिनिधियों ने जवाब तलब किया. बैठक के दौरान सबसे ज्यादा मामला बिजली तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का रहा. पंचायत समिति के सदस्यों ने कहा कि गर्मी दस्तक दे चुकी है परंतु अभी तक प्रखंड में सैकड़ों चापाकल खराब है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-life-sentence-for-the-culprits-in-ramsakal-yadav-murder-case/">जमशेदपुर

: रामसकल यादव हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा

बद से बदतर है जलमीनार की स्थिति

जलमीनार की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है. जल्द से जल्द पेयजल समस्या से निपटने के लिए जलमीनार एवं चापाकल मरम्मत कराने की बात पंचायत समिति सदस्यों ने कही. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने पेयजल और स्वच्छता विभाग के अभियंता से जवाब तलब करते हुए मार्च तक हर हाल में चापाकल की मरम्मत कराने का निर्देश दिया एवं कहा कि किसी भी तरह की समस्या है तो उसकी जानकारी दें समाधान कराया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य विजय पांडेय, शीला गोप, जगन्नाथ कालिंदी, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर सिंह सहित अन्य विभाग के प्रतिनिधि एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही