Search

 
 
 

घाटशिला : मुहर्रम के जुलूस में युवाओं ने दिखाए एक से बढ़कर एक करतब

 
Jamshedpur (Rajesh Chaubey) :  कर्बला के शहीदों की याद में मनाये जाने वाला मातम का पर्व मुहर्रम शनिवार को घाटशिला में शांति पूर्ण माहौल में मनाया गया. इस दौरान लाईसेंसधारी उस्ताद के नेतृत्व में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. जुलूस पूर्व में ही  तय किये गए रूट से निकाला गया. घाटशिला के पांच अंखाड़ा कमेटी फुलपाल, मउभंडार, साड़पुरा, नवाब कोठी द्वारा निकाला गया जुलूस घाटशिला मुख्य शहर होते हुए मुस्लिम बस्ती पहुंचा. वहां से पांचों जुलूस एक साथ भव्य तरीके से गाजे बाजे के साथ निकले. इस दौरान तलवारबाजी, लाठी समेत एक से एक हैरत अंगेज खेल दिखाया गया. घाटशिला मुस्लिम बस्ती का जुलूस लाइसेंसधारी शेख फारुख एवं शेख मतलुब, सचिव शेख हारुण के नेतृत्व में निकाला गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही