Search

 
 
 

घाटशिला : बढ़ती ठंड को देख उप प्रमुख ने कराई अलाव की व्यवस्था

 
Ghatshils (Rajesh Chowbey) : बढ़ते ठंड को देखते हुए घाटशिला प्रखंड के उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है. इसके मद्देनजर शुक्रवार को लकड़ी का वितरण किया गया. इस संबंध में गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि अचानक तीन-चार दिनों से ठंड बढ़ जाने से खुले आसमान के नीचे सार्वजनिक स्थल पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घाटशिला अंचल कार्यालय की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण राहगीर तथा यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अपने स्तर से घाटशिला रेलवे स्टेशन, कसीदा चौक तथा फूलडुंगरी बस स्टैंड पर लकड़ी की व्यवस्था कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-innerwheel-club-zest-adopted-three-patients-suffering-from-tuberculosis/">जमशेदपुर

: इनरव्हील क्लब जेस्ट ने क्षय रोग से पीड़ित तीन मरीजों को लिया गोद

प्रखंड की ओर से  जल्द होगी अलाव की व्यवस्था

वहां पर मौजूद रहने वाले ऑटो चालकों को लकड़ी का उपयोग सिर्फ अलाव जलाने के लिए करने हेतु जिम्मेदारी दी गई है ताकि यात्रियों को लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष अंचल कार्यालय की ओर से अलाव की व्यवस्था की जाती थी परंतु अब तक नहीं किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी से बात कर जल्द ही लकड़ी की व्यवस्था कराई जायेगी. फिलहाल अलाव के लिए लकड़ी की कमी होने नहीं दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही