Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल में मासिक बुजुर्ग स्वास्थ्य दिवस का शुभारंभ

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में मासिक बुजुर्ग स्वास्थ्य दिवस का शुभारंभ शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शंकर टुडू ने 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति का स्कैनिंग कर किया. इस मौके पर डॉ. टुडू ने बताया कि प्रखंड के सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का प्रत्येक माह शारीरिक स्कैनिंग किया जाएगा. जिससे पता लगाया जा सकता है कि प्रखंड में 60 वर्ष से अधिक बुजुर्ग व्यक्ति को क्या-क्या बीमारी है जिसका उचित इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-joint-secretary-visited-musabani-inspected-the-plans/">मुसाबनी

: संयुक्त सचिव ने किया मुसाबनी का दौरा, योजनाओं का किया निरीक्षण

हर महीने के अंतिम शनिवार को मनाया जाएगा बुजुर्ग स्वास्थ्य दिवस

उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महीने के अंतिम शनिवार को मासिक बुजुर्ग स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा. इसके अलावा सप्ताह के सोमवार तथा शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में मासिक बुजुर्ग स्वास्थ्य दिवस के तहत स्कैनिंग की जाएगी. इसके प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए एएनएम, स्वास्थ्य सहिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है. मौके पर चिकित्सक डॉ. एसके झा, लैब टेक्नीशियन बंटी कुमार एवं सिस्टर सुनीता महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-formation-of-new-branch-of-cpiml-in-pejhwara-village/">गिरिडीह

: पेझवारा गांव में भाकपा माले की नई शाखा का गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही