Search

घाटशिला : गुड़ाझोर सबर बस्ती में पीने के पानी को लेकर सबर परिवारों की बढ़ी चिंता

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बाघुड़ीया पंचायत के गुड़ाझोर सबर बस्ती में पीने के पानी को लेकर सबर परिवारों की चिंता बढ़ गई है. गुड़ाझोर सबर बस्ती में दो नल और एक सोलर जलमीनार लगा हुआ है लेकिन विगत कई वर्षो से खराब पड़ा हुए हैं. केशरपुर रोड किनारे सीआरपीएफ के द्बारा एक पानी की टंकी दी गई है पर बिजली नहीं रहने से वह भी बेकार हो गया है. सबरो को पीने की पानी के लिए लगभग 500 मीटर की दुरी तय करनी पड़ती है. सबरों को दुसरे सबर बस्ती से पानी लाने जाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-chamber-of-commerces-tea-pe-charcha-program-started/">पलामू

चैंबर ऑफ कॉमर्स का ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम शुरू
इस संबंध में होलो सबर ने बताया कि विगत कई वर्ष से सोलर जलमीनार बंद पड़ा हुआ है. इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधि से लेकर विभागीय पदाधिकारी को दी गई थी लेकिन ना तो पंचायत प्रतिनिधि और ना ही जनप्रतिनिधियों ने कोई सुधी अब तक ली है. साथ ही विभाग भी मौन धारण किया हुआ है. उन्होंने कहा कि गर्मी ने दस्तक दे दी है. पानी नहीं तो कुछ भी नहीं है. अब हम लोग करे तो क्या करे. क्योंकि गर्मी में पानी के लिए और जुझना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-chamber-of-commerces-tea-pe-charcha-program-started/">पलामू

चैंबर ऑफ कॉमर्स का ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम शुरू

झारखंड बंगलाभाषी उन्नयन समिति ने किया सांसद का स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Ghatshila-MP-Ka-Swagat.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गौरीकुंज परिसर में झारखंड बंगलाभाषी उन्नयन समिति की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन रविवार को किया गया. मौके पर समिति के लोगों ने सांसद विद्युत वरण महतो को शॉल, मोमेंटो एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. पिछले दिनों सांसद की पहल पर घाटशिला समेत कई रेलवे स्टेशनों पर बंगला भाषा में नाम लिखे जाने को लेकर स्वागत समारोह आयोजित की गई. समारोह के दौरान विभिन्न मांगो को लेकर समिति की ओर से सांसद को ज्ञापन भी सौंपा गया. इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वह भी बंगलाभाषी ही है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-chamber-of-commerces-tea-pe-charcha-program-started/">पलामू

चैंबर ऑफ कॉमर्स का ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम शुरू
पिछले दिनों समिति की ओर से मांग किया गया था कि रेलवे स्टेशनो पर बंगला भाषा में नाम पहले लिखा गया था, बाद में उसे हटा दिया गया उसे पुन: लिखा जाय. समिति की मांग पर रेलवे के अधिकारी से बात कर मैने लिखवाने का काम किया. सांसद ने कहा कि समिति की कई मांग है लेकिन अभी चुनाव आचार संहिता लगने के कारण पुरा नही किया जा सकता है. लेकिन चुनाव के बाद प्राथमिकता के आधार पर उन सभी मांगो को पुरा करने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि सांसद विद्युतवरण महतो हमेशा से बंगला भाषी की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करते रहे है, वह नही करेंगे तो कौन करेगा, क्योंकि वह भी बंगलाभाषी ही है. तापस चटर्जी ने कहा कि सांसद ने बंगलाभाषियों का मान बढ़ाते हुए पिछली बार संसद में बंगला भाषा में ही शपथ लिया था. मौके पर देवीशंकर दत्ता, राजेश राय, साधु चरण पाल, शिल्पी सरकार आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दिनेश साव, संदीप राय चौधरी, प्रदीप भद्रो, अंचित्तम गुप्ता, मृणाल कांति विश्वाश, उत्तम सिंहा, निलु दत्ता, मनोज सरकार, बीएन गुहा, राहुल पांडेय, संजय सिंहा समेत दर्जनो लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jojobera-cement-plant-plays-an-important-role-in-strengthening-nuvoco-managing-director/">जमशेदपुर

: न्युवोको को मजबूत बनाने में जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रबंध निदेशक

बहरागोड़ा : भाजपा का बहरागोड़ा विस में प्रवास कार्यक्रम आयोजित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Bahragora-BJP-Baithak-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बहरागोड़ा विधानसभा में रविवार दोपहर को एक दिन एक विधानसभा के तहत प्रवास कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस प्रवास कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधानसभा के मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र के संयोजक, सह संयोजक , बूथ स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में प्रवासी के रूप पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भाजपा के तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो शामिल हुए. बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा चुनावी कार्यक्रम की चर्चा की गई तथा बूथ स्तर पर बैठक आयोजित की गई. इसे भी पढ़ें : नशा">https://lagatar.in/ranchi-police-action-against-drug-trade-doda-worth-rs-4-5-crore-and-huge-quantity-of-illicit-liquor-recovered-from-truck-5-arrested/">नशा

कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से साढ़े चार करोड़ का डोडा और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 5 अरेस्ट
जिसमें लोकसभा चुनाव में बहरागोड़ा विधानसभा से प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी मतों से विजयी बना कर पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर बहरागोड़ा विधानसभा चुनाव प्रभारी सौरभ चक्रवर्ती, पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र, दिनेश साव, जिला महामंत्री सह विधनसभा चुनाव संयोजक बाप्तु साव,सुमन कल्याण मंडल, रंजित बाला, साधन मल्लिक, निर्मल दुबे,माला दे , काजल महाकुड, श्रीबत्श घोष, महादेव बैठा, शतदल महतो, राजकुमार कर, आशीष महापात्र, बाघराई मांडी, बीना पात्र, हेमवती बेरा, भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैड़ा, रामहरि कांड, कमलकांत सिंह, गंगा राम हांसदा, मनोरंजन महतो, दुर्गापद गिरी, हेमकांत भुइंया, मिथुन जाना, अमल बेरा, कुणाल सीट, सुलेखा बेरा, गुरबारी मुंडा, क्यारी सोरेन, मिहिर दलाई, अजय साव, कमलेश साव, पार्थो बेरा सहित बूथ स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-four-people-died-after-pickup-van-overturned-in-arrah/">बिहारः

आरा में पिकअप पलटने से तीन महिला समेत चार की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp