Search

 
 
 

घाटशिला : बीडीएसएल महिला इंटर कॉलेज कशीदा के शिक्षकों का बढ़ा मानदेय

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बीडीएसएल महिला इंटर कॉलेज कशीदा में छात्राओं का नामांकन शुरू कर दिया गया है. लोगों ने गलत अफवाह फैलाई है कि कॉलेज में इंटर की पढ़ाई बंद हो गई. अब तक कुल 72 छात्राओं ने नामांकन करा लिया है जबकि 172 छात्राओं ने नामांकन का फॉर्म लिया है. उक्त बातें प्रबंध समिति के सचिव आनंद अग्रवाल ने बुधवार को प्राचार्य कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत वर्ष 2024- 25 में नई गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 9वी से 12वीं तक की पढ़ाई होनी है इसकी भी शुरुआत बीडीएसएल महिला इंटर कॉलेज में होगी. श्री अग्रवाल ने कहा कि इंटर कॉलेज का अपना हॉस्टल भी है जहां छात्राओं को विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है. यह पूरी तरह जैक से मान्यता प्राप्त है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-one-killed-one-injured-in-maruti-van-and-bike-collision/">घाटशिला

: मारुति वैन और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
अनुमंडल का एकमात्र महिला इंटर कॉलेज भी है. साथ ही बताया कि इंटर कॉलेज के शिक्षकों का डीए पूर्व में 30 प्रतिशत मिलता था, इसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इसके लिए इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं प्रबंध कमेटी विधायक रामदास सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा लगातार इस तरह सहयोग मिलता है. मौके पर इंटर कॉलेज की निर्देशिका नियति दे, प्राचार्य मिथिला हांदसा शामिल थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही