Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप छात्रों का गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू हुआ. भूख हड़ताल के संबंध में घाटशिला महाविद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि इंटर प्रथम वर्ष सत्र 2021-23 में धोखाधड़ी के शिकार विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं होने के कारण बाध्य होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा. छात्र प्रतिनिधि ने बताया कि बीते सत्र 2021-22 में इंटर प्रथम वर्ष में जो छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है इसमें लगभग 70 विद्यार्थियों के नामांकन में कॉलेज प्रशासन द्वारा गड़बड़ी की गई है एवं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-health-checkup-camp-held-in-chotanagara-saranda-villagers-were-made-aware/">किरीबुरू

: सारंडा के छोटानागरा में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

70 विद्यार्थी परीक्षा देने से रह गये थे वंचित

नामांकन लेते समय महाविद्यालय के नाम का असली रसीद कॉलेज के मुहर के साथ दिया गया, आईडी कार्ड भी दिया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य का हस्ताक्षर का मुहर भी था, साथ ही साथ उन सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा नियमित कक्षाएं भी कराई गई. प्रथम वर्ष का फाइनल परीक्षा देने के लिए परीक्षा फॉर्म भी जमा कराया गया. जब विद्यार्थी परीक्षा प्रवेश पत्र लेने गये तब उन्हें परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं दिया गया जिसके कारण सभी विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए. इस विषय में जानकारी ली तो पता चला कि इसकी शिकायत पर दो लोगों को जेल भेजा जा चुका है. लेकिन सभी छात्रों का भविष्य अंधकार हो गया है.

सभी विद्यार्थियों के परिवार की आर्थिक स्थिति है कमजोर

इन सभी विद्यार्थी के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है जिसके कारण पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हो गये हैं. नामांकन का कोई ठिकाना नहीं है. 1 वर्ष का समय बर्बाद हो चुका है इसका जानकारी संबंधित पदाधिकारी को दी गई इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. विधायक रामदास सोरेन तथा विधायक समीर महंती ने महाविद्यालय कॉलेज प्रशासन से वार्ता कर नामांकन के लिए पहल की है फिर भी कॉलेज प्रशासन वर्तमान सत्र 2022-24 में नामांकन नहीं कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-seminar-on-entrepreneurship-and-empowerment-of-indian-women-organized-at-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में ‘भारतीय महिला की उद्यमशीलता और सशक्तीकरण’ पर सेमिनार आयोजित

सभी बच्चे का नामांकन लिया जाएगा

सभी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. हालांकि इस संबंध में प्राचार्य से पूछे जाने पर प्राचार्य आर के चौधरी ने बताया कि जैसा कि विधायक से वार्ता हुई है इसके तहत सभी का नामांकन लिया जाएगा बच्चे नामांकन फॉर्म के साथ कागजात जमा करें. 1 अगस्त से जिसका कागजात के साथ नामांकन फॉर्म सही पाया जाएगा वैसे बच्चों का निश्चित रूप से नामांकन लिया जाएगा. भूख हड़ताल में मुख्य रूप से सुबोध कुमार महाली, पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि विद्या नाथ महतो, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दशमत किस्कू, के अलावा रिया आदित्य, कोयल नायक, लक्ष्मी नामाता, शोभा कुमारी शर्मा, रॉकी ग्वाला, प्रियंका सिंह सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही