Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : 13 से 15 सितंबर तक चलेगा यूजी सेम वन का इंडक्शन क्लास

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज में यूजी सेमेस्टर वन सत्र 2023-27 में नामांकित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों के विद्यार्थियों का इंडक्शन क्लास 13 से 15 सितंबर तक चलेगा. इसमें विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमावली, कक्षा रूटीन व अन्य गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा. प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने सूचना जारी कर दी है. प्राचार्य द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि विद्यार्थी 13 से 16 सितंबर तक अपना वर्ग क्रमांक प्राप्त कर परिचय पत्र कॉलेज काउंटर से बनवा लें. जो विद्यार्थी नामांकन के समय अपना एबीसी आईडी जमा नहीं किए हैं वे 18 सितंबर तक अनिवार्य रूप से अपना एबीसी आईडी कॉलेज काउंटर पर जमा करवा दें. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-a-person-standing-on-a-bike-got-burnt-due-to-falling-of-11-thousand-volt-electric-wire-serious/">मझगांव

: 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गिरने से बाइक पर खड़ा व्यक्ति झुलसा, गंभीर

पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया तो नामांकन होगी रद्द

प्राचार्य द्वारा जारी सूचना में यह भी बताया गया है कि कुछ विद्यार्थी नामांकन के बाद अभी तक पोर्टल पर अपना पंजीयन नहीं करवाए हैं, ऐसे विद्यार्थी तीन दिनों के अंदर पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा लें. अन्यथा नामांकन रद्द हो जाएगा. यूजी, पीजी वर्ग कक्षा संचालन को लेकर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षकों के साथ एक बैठक हुई. बैठक में यह निर्णय हुआ कि अभी यूजी सेमेस्टर 1, 2, 4 एवं 6 तथा पीजी सेमेस्टर 2 की ही कक्षा संचालित होगी. यूजी सेमेस्टर 1 और 2 में अभी मेजर और माइनर विषय की ही कक्षा चलेगी. रूटिंन बनाने के लिए आर्ट्स में प्रोफेसर एम प्रमाणिक, साइंस में डॉ. पीके गुप्ता और कॉमर्स में प्रो. सोमा सिंह और प्रोफेसर विनय कुमार श्याम को इंचार्ज बनाया गया. बैठक में कॉलेज की सभी शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही