Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कशीदा पंचायत अंतर्गत प्रेमनगर गांव में रहने वाले दो व्यक्ति के बीच मारपीट हो गई. गांव के ही मंगल माडी ने शनिवार को डंडे से पीट कर दिलीप नामाता को गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजनों ने घायल दिलीप को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. वहां डॉ आरएन टुडू ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल दिलीप नामाता को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-160-units-of-blood-collected-in-ucils-blood-donation-camp/">Jadugoda
: यूसिल की रक्तदान शिविर में 160 यूनिट रक्त संग्रह डॉ. टुडू ने बताया कि सिर पर गहरी चोट लगी है. घायल की पत्नी सेफाली नामाता ने बताया कि उनके पति दिलीप नामाता पशुओं को लेकर घर आ रहे थे. इस दौरान मंगल माडी के खेत में एक गाय घुस गई. इसलिए मंगल ने लाठी डंडे से दिलीप की पिटाई कर घायल कर दिया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-sail-production-and-essential-services-will-be-disrupted-during-assembly-elections/">Kiriburu
: विस चुनाव में सेल का उत्पादन व आवश्यक सेवा होगी बाधित [wpse_comments_template]
Ghatshila : प्रेमनगर गांव में डंडा से पीट कर किया घायल
Leave a Comment