Search

 
 
 

घाटशिला : कॉलेज के छात्रों को मुसाबनी के इंस्पेक्टर ने दिए सफलता के टिप्स

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : नई शिक्षा नीति के तहत घाटशिला महाविद्यालय के नामांकित विद्यार्थियों को स्पेशल क्लास के दौरान मुसाबनी के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज मलिक ने गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में बच्चों को सफलता के टिप्स दिए. इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पुलिस इंस्पेक्टर मनोज मलिक ने छात्रों को बताया कि परीक्षा की तैयारी एवं प्रतियोगिता की तैयारी कैसे करें जिससे सफलता मिले. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन निर्धारित समय में प्रश्न पत्र को पूरा करना पड़ता है ऐसे में बच्चे प्रश्नों का उत्तर अनाप-शनाप शब्दों से भरकर समय की बर्बादी ना करें. इसके लिए उन्हें घर पर पढ़ाई करते समय प्रश्न पत्र का सटीक उत्तर सही शब्दों का चयन कर दें. प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय के अंदर पूरा करें. [caption id="attachment_600911" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Ghatshila-Collage-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्पेशल क्लास के दौरान उपस्थित विद्यार्थी.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-womens-cricket-tournament-organized-in-bokaro-p-singhbhum-defeated-hazaribagh/">चाईबासा

: बोकरो में आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में प. सिंहभूम ने हजारीबाग को हराया

पढ़ाई के लिए निर्धारित समय तथा स्थान का चयन करें

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि साइकिल चलाते समय यदि नियमित पैडल नहीं मारा जाए तो लोग गिर जाएंगे. ठीक उसी प्रकार जीवन में भी निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए सफलता निश्चित रूप से मिलेगी. विद्यार्थियों को लगनशील होना चाहिए. पढ़ाई के लिए निर्धारित समय तथा स्थान का चयन करें. सो कर बिस्तर पर पढ़ाई ना करें. कुर्सी टेबल पर बैठकर ही पढ़ाई करें. इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की. मौके पर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी सहित काफी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही