Search

 
 
 

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में अन्तरसदन वर्तनी परीक्षण प्रतियोगिता आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शनिवार को विद्यालय के मल्टीमीडिया हॉल में अन्तरसदन वर्तनी परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों के लिए किया गया. यह प्रतियोगिता चार राउंड में खेली गयी. पहला प्रारंभिक राउंड, दूसरा बजर राउंड,तीसरा चैलेंज राउंड, चौथा राउंड दर्शकगण में बैठे बच्चों के लिए था. प्रतियोगिता में विद्यालय के नंद, आनंद, दयानंद, सदानंद सदन प्रत्येक के पांच-पांच प्रतियोगियों ने भाग लिया. दर्शक के रूप में कक्षा सातवीं के बच्चे शामिल थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-national-equality-party-fielded-brajesh-turi-from-palamu-rajendra-yadav-became-the-central-spokesperson/">रांची

: राष्ट्रीय समानता दल ने ब्रजेश तुरी को पलामू से उतारा, राजेंद्र यादव बने केंद्रीय प्रवक्ता
कार्यक्रम में दयानंद सदन विजेता एवं नंद सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा आनंद सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने प्रतियोगियों तथा उपस्थित छात्रगण को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तनी की शुद्धता सभी के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत आवश्यक है कि हम बचपन से ही भाषा पर अपनी पकड़ बनाए रखें एवं भाषा पर पकड़ बनाने के लिए वर्तनी की शुद्धता व शब्द संग्रह हेतु डिक्शनरी का प्रयोग करें. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-firing-in-passenger-bus-attendant-caught-one/">लातेहार

: यात्री बस में फायरिंग, खलासी ने एक को दबोचा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सह-शैक्षणिक प्रभारी सास्वती रॉय पटनायक, नीलिमा सरकार, चारों सदनों की शिक्षिकाएं नंद सदन स्वाति साव, आनंद सदन फरजाना परवीन, दयानंद सदन रशीदा खान, सदानंद सदन पी लीला एवं सेगमेंट कोऑर्डिनेटर अनिंदिता दे ने अहम भूमिका निभाई. इस कार्यक्रम का मंच संचालन सायोनी दास कर्मकार द्वारा किया गया. टेक्निकल सपोर्ट के रूप में सोमनाथ दे ने अपनी अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-driver-dies-after-being-crushed-under-tractor/">हजारीबाग

: ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से ड्राइवर की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही