Search

 
 
 

घाटशिला : एसएनएस विद्या मंदिर में 12वीं के छात्रों के लिए इंटरैक्टिव सत्र आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन शनिवार को किया गया. इसमें पूर्व छात्र संदीप सौरव मिश्रा ने अपने विद्यार्थी जीवन व सफलता की चुनौतियों को साझा करते हुए बताया कि इस सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन व उनकी प्रेरणा ने उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया. अनुशासन, समय की पाबंदी व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प ही हमें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है. उन्होंने कहा जरूरी नहीं है कि आपने हमेशा पाठ्यक्रम में सबसे पहला स्थान प्राप्त किया हो, लेकिन अपने लक्ष्य की चुनौतियों का सामना कर, अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करते हुए अपने सपनों को पूरा करने का संकल्प ले और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाएं सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-akashvani-club-reconstituted-niranjan-became-general-secretary/">आदित्यपुर

: आकाशवाणी क्लब का हुआ पुनर्गठन, निरंजन बने महासचिव

छात्रों से आत्मविश्वास को मजबूत बनाने की अपील

ज्ञात हो कि संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के पूर्व छात्र संदीप सौरव मिश्रा ने 2015 में कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी की, इसके बाद कड़ी मेहनत के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सहायक कमांडेंट बने. विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने स्वागत भाषण द्वारा छात्र संदीप सौरव मिश्रा का अभिवादन करते हुए कहा कि छात्र संदीप ने कड़ी मेहनत, परिश्रम व दृढ़ संकल्प से ही यह उपलब्धि प्राप्त की है. छात्र अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें. इस अवसर पर विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आरजी चौमाल उपस्थित थी. इस कार्यक्रम के प्रभारी व मंच संचालक अनूप कुमार पटनायक ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएस सोखी, अमिताभ प्रसाद, सुमिता भट्टाचार्या व अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कैरियर काउंसलर विभाग के जीएस सोखी ने पूर्व छात्र संदीप सौरव मिश्रा का धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही