Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : इशिता मुखर्जी मैट्रिक में 95.4 प्रतिशत अंक लाकर बनी विद्यालय टॉपर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सीबीएसई बोर्ड द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए 10वीं के परीक्षा फल में घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा. मैट्रिक में कुल 137 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे जिसमें से सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे. 10 छात्र-छात्राओं को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं. जबकि 42 छात्र-छात्राओं को 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुआ है. 35 छात्र-छात्राओं को 70 प्रतिशत से अधिक अंक मिला है. घाटशिला शहर के विश्वजीत मुखर्जी तथा रीना मुखर्जी की पुत्री इशिता मुखर्जी 95.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-chief-district-judge-reviewed-the-completed-court-building-in-asantalia/">चक्रधरपुर

: आसनतलिया में बनकर तैयार न्यायालय भवन का प्रधान जिला जज ने लिया जायजा

इशिता मुखर्जी सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती है

उन्होंने बताया कि आगे वह सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती है. घाटशिला शहर निवासी आलोक कुमार एवं सविता पांडे की पुत्री आरोही पांडेय 95.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही. आरोही पांडे भी आगे यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है. घाटशिला शहर निवासी तरणी शंकर प्रधान एवं सविता प्रधान के पुत्र शोभित प्रधान 94.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही