Search

 
 
 

घाटशिला : भारत भ्रमण पर निकले जयदेव का एनएसएस विद्या मंदिर में हुआ स्वागत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हर घर रक्तदाता का संदेश लेकर साइकिल से देश यात्रा पर निकले पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी जयदेव राउत का गुरुवार को संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में स्वागत किया गया. विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान जयदेव राउत ने बच्चों तथा शिक्षकों को अपने इस मुहिम की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इसकी शुरुआत 1 अक्टूबर 2022 को कोलकाता हुगली से की थी. 25 हजार किलोमीटर की अब तक की यात्रा में उन्होंने धनबाद, गया, पटना, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश का भ्रमण किया है और अब झारखंड पहुंचे हैं. यहां से वह रांची के लिए रवाना होंगे उनकी यह यात्रा आगे भी चलती रहेगी. यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-nh-49-becomes-jam-free-after-fourteen-hours/">बहरागोड़ा

: चौदह घंटा बाद एनएच 49 हुआ जाम मुक्त 

अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

प्रार्थना सभा में मुख्य रूप से विद्यालय सचिव एस के देवड़ा, विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक व समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे. सामाजिक क्षेत्र में उनके इस बहुमूल्य योगदान के लिए विद्यालय परिवार की ओर से अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देखकर जयदेव राउत को सम्मानित किया गया. राष्ट्रगान के साथ प्रार्थना सभा का समापन हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही