Search

 
 
 

घाटशिला : रक्तदाताओं को जागरूक करने देश भ्रमण पर निकले जयदेव का हुआ स्वागत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हर घर रक्तदान अभियान के तहत देश भ्रमण पर साइकिल से निकले पश्चिम बंगाल के रक्त वीर जयदेव रावत बुधवार को धालभूमगढ़ पहुंचे. धालभूमगढ़ पहुंचने पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया. समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 1 अक्टूबर 2022 से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए देश भ्रमण निकले है. समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने जयदेव रावत के 11 महीने के सफर को विस्तार पूर्वक बताया एवं जयदेव ने खुद भी अपने अनुभव को लोगों से साझा किया. समिति के स्वपन महतो ने ऐसे महान निस्वार्थ भाव से रक्तदान के प्रति, जनहित में किये जा रहे प्रचार-प्रसार को काफी सराहा एवं फुल माला और शॉल ओढ़ाकर जयदेव का हौसला अफजाई किया. मौके पर समिति के रविद्रनाथ महतो, ध्रुव कुमार महतो, बलराम महतो, जादब महतो, पिंकी महतो, खगेन महतो, आलक रंजन महतो, अशोक महतो, अर्जुन ठाकुर, शिबू नारायण देव, निरंजन गांतात, साकिल अहमद, निरंजन रथ आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cheri-agarwal-ringsia-honored-with-times-women-achievers-award/">जमशेदपुर

: चेरी अग्रवाल (रिंगसिया) टाइम्स वूमेन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही