Search

घाटशिला : पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जल सहिया कर्मचारी संघ ने की बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के आह्वान पर धरमबहाल पंचायत मंडप में मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जलसहिया संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक में घाटशिला जिला परिषद सदस्य करण सिंह, सुभाष सिंह, पोटका प्रखंड के जिप सदस्य हिरणमय दास, घाटशिला प्रखंड के प्रमुख सुशीला टुडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल सहित अन्य जल सहिया उपस्थित थे. बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए संघ की जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-mata-samiti-demanded-payment-of-outstanding-honorarium/">डुमरिया

: माता समिति ने बकाए मानदेय का भुगतान करने की मांग की

धरना प्रदर्शन में समर्थन देने का किया आग्रह

29 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन में समर्थन देने का आग्रह किया गया. सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि आंदोलन को पंचायत प्रतिनिधियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा. उन्होंने बताया कि 50 माह से बकाया मानदेय का भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर 29 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से जल सहिया पुष्पा गोराई, अनीता सीट, विष्णुप्रिया नाथ, अनीता मुंडा, वंदना बेलदार, जयंती पंडा, पवित्रो महतो, लक्ष्मी पांडा, ममता राणा सहित अन्य जल सहिया शामिल थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp