Search

 
 
 

घाटशिला : हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर झांटीझरना में जन आरोग्य समिति का किया गया गठन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर झांटीझरना में मंगलवार को जन आरोग्य समिति का गठन किया गया. पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू को अध्यक्ष बनाया गया. जिप सदस्य ने बताया कि स्वास्थ्य, चिकित्सा व परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव व अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के आदेशानुसार जन आरोग्य समिति का गठन किया गया है. इसका उद्देश्य हेल्थ एंड वैलनेस स्तर पर प्रबंधन, प्रशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु संस्थागत मंच प्रदान करना है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-arrested-for-smuggling-cattle-36-bovine-animals-recovered-case-registered-against-four/">मनोहरपुर

: पशु की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 36 गौवंशीय पशु बरामद, चार के खिलाफ मामला दर्ज

जन आरोग्य समिति का गठन सिर्फ खानापूर्ति के लिए नहीं : देवयानी मुर्मू 

वहीं, बैठक में संबंधित पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नदारद रहे. इस पर देवयानी मुर्मू ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है. नियमानुसार दोनों पदाधिकारी जन आरोग्य समिति के पदेन पदाधिकारी होते हैं. जन आरोग्य समिति का गठन सिर्फ खानापूर्ति के लिए नहीं होना चाहिए. बैठक में सभी पदेन सदस्यों का उपस्थित रहना जरूरी है. इस मसले को लेकर वह उपायुक्त व सिविल सर्जन से बात करेंगी. बैठक में मुखिया पुष्पा सिंह, त्रिलोचन सिंह, रामेश्वर सोवन, प्रतिमा महतो, बन्दना मैती, चेतन सिंह, जयमंगल मुर्मू, उमाशंकर तंतुवाय, मंजू सिंह, बंकिम सिंह, तारापदो सिंह, मनसाराम हेम्ब्रम, विजय सिंह, अनिता सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-training-given-to-childrens-parliament-and-newly-elected-ministers-in-amjoda-middle-school/">जगन्नाथपुर

: आमजोड़ा मध्य विद्यालय में बाल संसद एवं नव चयनित मंत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही