Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : जेसी स्कूल प्रबंधन समिति ने नियुक्ति नियमावली में परिवारवाद के आरोप को किया खारिज

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय प्रबंधन कमेटी की एक बैठक शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित हुई. बैठक के दौरान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि शिक्षक एवं पियून की नियुक्ति में परिवारवाद को लेकर लगाया जा रहा आरोप बिल्कुल निराधार है. स्कूल में जो भी नियुक्ति की जा रही है वह पूरी तरह से सरकार व अल्पसंख्यक नियमावली के तहत हो रही है. उन्होंने कहा कि सत्यजीत कुंडू के द्वारा आरोप लगाया गया है कि प्रबंधन समिति के सचिव मनोरंजन बक्शी की बेटी की नियुक्ति सुनिश्चित है. जबकि उनकी बेटी के द्वारा आवेदन किया ही नहीं गया है. उनकी बेटी अपने ससुराल बंगलुरु में है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ceremonial-farewell-to-retired-professor-and-caretaker-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में सेवानिवृत प्राध्यापक व केयर टेकर को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई

स्क्रूटनी के बाद आवेदकों का होगा साक्षात्कार

उन्होंने कहा कि सत्यजीत कुंडू को विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्यता से निष्कासित किए जाने के कारण वे अनाप-शनाप विद्यालय पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. उनके गंदे आचरण के कारण उन्हें समिति से निष्कासित किया गया है. समिति के अध्यक्ष ने आग्रह किया है कि विद्यालय के माहौल को यहां के जनमानस को ध्यान में रखते हुए खराब ना किया जाए. कहा कि एक शिक्षक की नियुक्ति 12 मार्च को की जाएगी. इसके लिए जो भी आवेदन आएंगे स्क्रूटनी के बाद आवेदकों का साक्षात्कार विशेषज्ञों की कमेटी लेगी. बैठक में सचिव मनोरंजन बख्शी, प्रधानाध्यापिका रीता मंडल, उत्तम सिन्हा, नील शंकर दत्ता सहित अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही