Search

घाटशिला : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई ने पंसस के खिलाफ थाने में की शिकायत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता कैलाश राम ने शुक्रवार को घाटशिला थाना में पंचायत समिति सदस्य जगन्नाथ कालिंदी के खिलाफ गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने की लिखित शिकायत की है. इस संबंध में कनीय अभियंता कैलाश राम ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य मासिक बैठक के दौरान भी कई बार असंसदीय भाषा का प्रयोग कर चुके थे, परंतु हमने जनप्रतिनिधि होने के कारण ध्यान नहीं दिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/promotion-case-of-11-primary-teachers-of-hazaribagh-hangs/">हजारीबाग

के 11 प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति का मामला लटका
पिछले दिनों उनके द्वारा पंचायत समिति सदस्य के नाम से बना व्हाट्सएप ग्रुप में मारने की धमकी दी गई है. इससे मैं काफी आहत हूं. उनके कारण मेरी बदनामी हो रही है. सरकारी कार्यालय में काम करने का मतलब यह तो नहीं है कि किसी ग्रुप में इस तरह के पोस्ट की जाए. बाध्य होकर हमने अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर शिकायत की है. उन्होंने बताया कि साथ ही साथ सरकारी कामकाज में बाधा एवं गाली गलौज की शिकायत भी की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp