Search

 
 
 

घाटशिला : झारखंड बंद का असरदार, रेलवे ट्रैक व एनएच 18 जाम

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आदिवासी स्वशासन व्यवस्था माझी परगना महाल का 24 घंटा झारखंड बंद का घाटशिला अनुमंडल में व्यापक असर है. गांव से लेकर शहर तक माझी परगना महाल एवं ओलचिकी हूल बैसी समाज के हजारों कार्यकर्ता सड़क से लेकर रेल ट्रैक तक जाम कर दिया है. घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाखून में NH18 एवं चिरूगोड़ा में रेल चक्का जाम कर दिया गया है. [caption id="attachment_687776" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Ghatshila-Band-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घाटशिला में हाइवे जाम.[/caption] इसे भी पढ़ें : स्कूल">https://lagatar.in/troubled-by-not-getting-admission-in-school-minor-girl-student-of-ranchi-commits-suicide-in-dhanbad/">स्कूल

में एडमिशन नहीं होने से परेशान रांची की नाबालिग छात्रा ने धनबाद में की आत्महत्या
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Ghatshila-Band-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रेल चक्का जाम स्थल पर लोग मांदर और धमसा की थाप पर नाच गा रहे हैं. जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. रेल चक्का जाम के कारण टाटा-खड़गपुर मार्ग पर चलने वाली कई एक्सप्रेस गाड़ियां जहां -तहां रुकी हैं. इस दौरान हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं. इस्पात एक्सप्रस चाकुलिया स्टेशन पर खड़ी है. दोनों ओर वाहनों की लंबी जाम लग गई है. बंद समर्थक सड़क पर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. दूसरी ओर माझी परगना महाल एवं समाज के लोग रैली निकालकर घाटशिला समेत अन्य स्थानों पर बाजार, स्कूल, दुकान, पेट्रोल पंप आदि सभी को बंद कराते दिखे. इस दौरान बंद करा रहे लोगों ने कई स्थानों पर जबरन दुकान बंद करा दी. जाम को देखते हुए घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं रेल पुलिस कई स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात हैं, लेकिन बंद समर्थकों को रोकने में विफल रहे हैं. जाम के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों को चाय पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Ghathila-Band.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/man-dies-after-being-hit-by-train-in-tatisilwe-ranchi-police-engaged-in-investigation/">रांची

के टाटीसिलवे में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बंद समर्थकों की सरकार से मांग

1. संताली भाषा के लिए KG से PG तक ओलचिकि लिपि का ही व्यवहार हो. 2. संताली भाषा को राज्य का प्रथम राज भाषा बनाया जाये. 3. संताली शिक्षकों की बहाली हो. 4. भाषा संस्कृति को संरक्षण के लिए झारखण्ड में संताली अकादमी का गठन हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही