Search

 
 
 

Ghatshila  : झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति ने उपायुक्त के माध्यम से पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति झारखंड की ओर से शनिवार को प्रधान मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया. ज्ञापन में प्रदेश सचिव राजेश राय एवं तापस चटर्जी ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रधानमंत्री से मांग की गयी है कि पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश में हमारे देश की प्रतीक स्वरूप कवि गुरु रविंद्र नाथ ठाकुर की मूर्ति तोड़ी जा रही है. साथ ही बंगालियों और पूरे हिंदू समाज को प्रताड़ित कर हत्याएं की जा रही है. किसी विश्व कवि, नोबेल विजेता, भारत के साथ-साथ बांग्लादेश के भी राष्ट्रीय गान के रचयिता ऐसे महान विभूति की मूर्ति तोड़ना, जाति तथा धर्म विशेष के आधार पर नरसंहार करना एवं ऐसी स्थिति में भी सरकार का उदासीन रहना पड़ोसी देश की चरित्र को साफ-साफ उजागर करता है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-free-cancer-operation-in-111-save-life-hospital/">Adityapur

: 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल में कैंसर का मुफ्त ऑपरेशन
जो विश्व के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति मानवता को शर्मशार करने वाली कृत्य को प्रश्रय देने वाली बांग्लादेश की सरकार का घोर निंदा करती है. साथ ही साथ हम देश के प्रधान मंत्री से अनुरोध करते हैं कि हमारे देश के सम्मान पर चोट पहुंचाने तथा बेकसूरों का नरसंहार करवाने वाली पड़ोसी सरकार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पोर्टल पर माकूल जवाब दिया जाय ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी जुर्रत करने की साहस न जुटा पाए. मौके पर काबू दत्ता, रीना मंडल, विपुल गुप्ता सहित अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-police-sent-three-youths-accused-of-attack-on-builders-caretaker-to-jail-one-car-seized/">Adityapur

: बिल्डर के केयरटेकर पर हमले के आरोपी तीनों युवकों को पुलिस ने भेजा जेल, एक कार जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही