Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने काशीदा में लगाया जागरूकता शिविर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक काशीदा शाखा द्वारा आदिम पुस्तकालय समिति फुटबॉल मैदान चेंगजोड़ा में गुरुवार को विशेष जागरूकता शिविर आयोजित की गई. शिविर में विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों ने भाग लिया. शिविर में ग्रामीणों ने नए खाता भी खोलें. शिविर में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना, केसीसी समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sp-reached-chauka-to-investigate-the-case-of-cheating-from-girls-questioned-37-girls/">चांडिल

: युवतियों से ठगी मामले की जांच करने चौका पहुंचे एसपी, 37 लड़कियों से की पूछताछ

शिविर में विभिन्न योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और शाखा प्रबंधक प्रतिभा कुमारी ने ग्रामीणों को बैंक से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बैंक आपके द्वार पर है. इसका लाभ लेने का कोशिश करें. सरकार की हर योजनाओं में बैंक खाता की आवश्यकता होती है. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का बैंक में खाता होना जरूरी है. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, शाखा प्रबंधक प्रतिभा कुमारी, बनमाली साहू, नीतू घोष, रोशनी समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही