Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड स्पोर्ट्स क्लब नुतनडीह की ओर से शनिवार को आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने उद्घाटन किया. जिप सदस्य ने कहा कि इस क्षेत्र का यह सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट है. क्लब द्वारा लगातार 47 वर्ष से इसका आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही है. विजेता को 70 हजार व उपविजेता को 50 हजार रुपया नगद पुरस्कार दिया जाएगा. जबकि तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 30-30 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेंगे. इससे पहले पुजारी रायसेन सोरेन ने पूजा-अर्चना कर क्लब के दिवंगत सदस्यों को याद किया. उद्घाटन मैच घासीडीह जमशेदपुर और टुडू एंड बास्के घाटशिला टीम के बीच खेला गया. इस मौके पर मुखिया रायश्री सामाद, अध्यक्ष डोमन चंद्र मुर्मू, सचिव रायसेन टुडू, संरक्षक मोनो सामाद, सत्यऋषि सामाद, दोरगा सोरेन, सुनील कुमार सामाद, मनोज रमानी समेत अनेक लोग उपस्थित थे. कमेंट्री होपना टुडू कर रहे है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-person-injured-in-road-accident-dies-during-treatment/">बहरागोड़ा
: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत [wpse_comments_template]
: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment