Search

 
 
 

घाटशिला : धरती आबा की 124वीं स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में "झूम घाटशिला" ने किया पौधरोपण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्राथमिक विद्यालय वनबेड़ा, चेंगजोड़ा में विश्व पर्यावरण सप्ताह और धरती आबा बिरसा मुंडा की 124वीं स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में "झूम घाटशिला, एक लहर" की ओर से रविवार को पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर सागवान, शीशम, गम्हार, आंवला, करंज, जामुन आदि के कुल दस पौधे लगाए गए. पौधरोपण करने वालों में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष प्रधान सोरेन, प्रधानाध्यापिका रंजू महापात्रा, सहायक शिक्षिका संतोषी कुमारी, कांग्रेस पार्टी के मनरेगा जिलाध्यक्ष तापस चटर्जी और उनकी टीम के सदस्य नीलू दत्ता, उत्तम सिन्हा, वार्ड सदस्य अमर सिंह पूर्ति तथा विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य राहुल मुर्मू, संजय पाल आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-seven-day-environmental-protection-program-of-rda-organization-completed/">घाटशिला

: आरडीए संस्था का सात दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

वार्ड सदस्य का प्रबंधन समिति ने किया सम्मानित

सभी ने इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया. विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष प्रधान हेम्ब्रम, तापस चटर्जी एवं टीम ने वार्ड सदस्य अमर सिंह पूर्ति को उनके विशेष सहयोग के लिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. झूम घाटशिला की टोली ने इस अवसर पर वनबेड़ा प्राथमिक विद्यालय को धरती आबा बिरसा मुंडा की एक तस्वीर भेंट की. "झूम घाटशिला, एक लहर" की ओर से आशीष चक्रवर्ती, विजय कुमार पांडेय, अशोक झा, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही