Search

 
 
 

घाटशिला : जेकेएम कॉलेज ने घुटिया गांव में 60 फलदार पौधों का किया वितरण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सलबनी गांव स्थित जेकेएम काॅलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड काॅमर्स द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत गोद लिए गए गांव घुटिया में विभिन्न प्रकार के 60 फलदार पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर सुशांती कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ आर. श्री कांतन नायर ने मेरी देश मेरी माटी के तहत महाविद्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया. इस पेड़ वितरण में एन. एस. एस के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने गांव के लोगों को पेड़ बांटे और पेड़ क्यों लगाना चाहिए इसके फायदे की जानकारी दीं. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी व्याख्याता प्रो. संजू राय, प्रो. कविता धारा, दुली रानी मुर्मू, अनु मिश्रा, गीताश्री कालिंदी, विवेक कुईला, विनिता टुडू, स्वाति गुप्ता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-online-inauguration-of-videography-of-lecture-program/">जमशेदपुर

: वीडियोग्राफी ऑफ लेक्चर प्रोग्राम का हुआ ऑनलाइन उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही