Search

 
 
 

घाटशिला : झामुमो प्रखंड कमेटी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन

 
Ghatshila (Rajesh Chowby) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) घाटशिला प्रखंड कमेटी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन एक होटल में शुक्रवार को किया गया. इसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि 26 जून को घाटशिला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आएंगे. इसको लेकर सभी लोग पूरी तरह सजग रहें. पंचायत चुनाव के दौरान कई कार्यकर्ता आपस में मतभेद पैदा भुलाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने में लग जाएं. पार्टी कार्यकर्ता संगठित रहेंगे तो आने वाले दिनों में राज्य से भाजपा का पूरी तरह साफ हो जाएगा. भाजपा ने आदिवासी कार्ड खेल कर आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया. यहां भी पूरी तरह स्वार्थ है, क्योंकि अपना बिल पास कराने के उद्देश्य से किया गया है. आदिवासी हित का काम सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर सकते हैं. वर्तमान सरकार किस तरह से काम कर रही है या एक मिसाल कायम होगा.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Ghatshila-JMM-Sammelan-1-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-engineer-of-drinking-water-and-sanitation-department-inspected-bagbera-filter-plant/">जमशेदपुर

: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चीफ इंजीनियर ने बागबेड़ा फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
सम्मेलन में विभिन्न दल के वरिष्ठ नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के करुणाकरण महतो और अशोक महतो सहित 50 कार्यकर्ता विभिन्न संगठनों शामिल हैं. विधायक रामदास सोरेन और झामुमो के पूर्व केंद्रीय महासचिव आस्तिक महतो सहित अन्य नेताओं ने माला पहनाकर और पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया. मौके पर पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी, प्रमुख सुशीला टुडू, जिला सचिव घनश्याम महतो, रामदास हांसदा, वकील हेम्ब्रम, जगदीश भगत, काजल डॉल, श्रवण अग्रवाल, शंकर चंद्र हेम्ब्रम सहित काफी संख्या में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही