Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विधायक पर टिपण्णी करने वालो को झामुमो प्रखंड कमेटी ने दी चेतावनी

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के गुड़ाझोर गांव में भारी वाहन चालक प्रशिक्षण केन्द्र निर्माण का विरोध जारी है. इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने झामुमो के जिलाध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया था. विधायक पर टिपण्णी करने से आक्रोशित झामुमो प्रखंड कमेटी ने इस पर कड़ा विरोध जताया है और वैसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. बुधवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि उक्त केंद्र निर्माण की योजना सरकार की है. इसके लिए जमीन मुहैया कराना अंचलाधिकारी का काम है. ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा के माध्यम से योजना को पारित कर प्रशासन को दिया. अब इसे लेकर स्थानीय विधायक को कुछ बाहरी लोगों द्वारा बदनाम किया जाना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-mla-niral-purti-laid-the-foundation-stone-for-various-schemes/">मझगांव

: विधायक निरल पूर्ति ने किया विभिन्न योजनाओं को शिलान्यास

झामुमो कार्यकर्ता भी सीधी कार्रवाई करने को तैयार

इस तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष का विरोध किया जाता है तो पार्टी के कार्यकर्ता भी सीधी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बिरसा सेना के नाम का भय दिखाया जा रहा है. ग्राम प्रधान को भी डरा धमका कर विरोध शुरू कराया गया है जो पूरी तरह गलत है. प्रेस वार्ता के माध्यम से उन्होंने बाहरी तत्वों को सावधान होने की चेतावनी दी है. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि दिनकर कच्छप इस विधानसभा क्षेत्र के भी नहीं है और ना ही ग्रामसभा के सदस्य हैं. वे अपने क्षेत्र में जाकर राजनीति करें तो अच्छा होगा. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सचिव रतन महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष सुकलाल हांसदा, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, शंभू महतो, मंटू महतो, करुणाकर महतो, अशोक महतो, विकास मजूमदार सहित अन्य झामुमो नेता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही