Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : झामुमो ने सीएम के जोहार यात्रा पर की चर्चा, संचालन समिति गठित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झामुमो पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा को लेकर जमशेदपुर के कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि खतियानी जोहार यात्रा के लिए प्रखंड क्षेत्र के वैसे गांव जहां सांस्कृतिक नृत्य दल है, उनको ले जाया जाएगा. साथ ही साथ हजारों खतियानी समर्थकों को बस द्वारा जोहार यात्रा के लिए ले जाया जाएगा. इसके लिए प्रखंड स्तरीय संचालन समिति का भी गठन किया गया. इसे भी पढ़ें : तेनुघाट">https://lagatar.in/tenughat-rehearsal-of-republic-day-parade-sdo-reviewed/">तेनुघाट

: गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास, एसडीओ ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाएं

प्रखंड अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों से कहा कि वे अपने-अपने पंचायत में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाएं. बैठक से पूर्व स्व. सुधीर महतो के पुण्यतिथि पर झामुमो पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस मौके पर कमल मंडल धीरेन पाल, पुलक नमाता, चेतन मुर्मू, दांदू राम बेसरा, बिनोद चौबे आदि उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही