Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के निधन पर धालभूमगढ़ स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन हुआ. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. शोक सभा में उपस्थित झामुमो नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जमीन से जुड़े लोकप्रिय नेताओं में से एक थे स्व. जगरनाथ महतो. उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है. जिसकी भरपाई मौजूदा समय में नहीं की जा सकती है. वे पार्टी के टाइगर के रूप में जाने जाते थे. पिछले कई माह से बीमार रहने के कारण उनका इलाज चल रहा था. अचानक उन्होंने गुरुवार को चेन्नई में अंतिम सांस ली. झामुमो प्रखंड कमेटी इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी. शोक सभा में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अर्जुन चंद्र हांसदा, जिला सचिव घनश्याम महतो, कमल मंडल, नरेश सोरेन, मंगल हांसदा, गणेश पाल, विनोद चौबे, धीरेन मन्ना, शालखू किस्कू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-injured-including-a-girl-due-to-the-impact-of-a-tractor-both-are-undergoing-treatment-in-the-hosp/">घाटशिला
: ट्रैक्टर के धक्के से युवती समेत दो घायल, दोनों का अस्पताल में चल रहा इलाज [wpse_comments_template]
: ट्रैक्टर के धक्के से युवती समेत दो घायल, दोनों का अस्पताल में चल रहा इलाज [wpse_comments_template]
Leave a Comment