Ghatshila (Rajesh Chowbey) : राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की 10 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन फूलडूगंरी स्थित एक होटल में हुआ. इस अवसर पर मौजूद झामुमो कार्यकर्ताओं ने सुधीर महतो की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा कि सुधीर महतो का लगाव घाटशिला क्षेत्र से बहुत ही ज्यादा था. उन्होंने अंतिम सांस घाटशिला में ली थी. मौके पर बाघराय मर्डी, कंचन कर, विकास मजूमदार, रायसेन सोरेन, नीलकमल महतो, लवीन सबर, गणेश टूडू, अंगद महाकुर, मोहम्मद जलील, जैनुल, संदीप परीडा, मेघराय बेसरा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-ncc-cadets-started-cleaning-campaign-at-the-statue-of-subhash-chandra-bose/">घाटशिला
: एनसीसी कैडेटों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर चलाया सफाई अभियान [wpse_comments_template]
घाटशिला : पुण्यतिथि पर झामुमो ने सुधीर महतो को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment