Search

 
 
 

घाटशिला : झामुमो हर प्रखंड में बनाएगा एक हजार युवा कार्यकर्ता

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने हर प्रखंड में 1000 युवा कार्यकर्ता बनाने का कार्यभार सौंपा है. झारखंड युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बबन राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बहरागोड़ा विधायक समीर महंती से मुलाकात की. इस दौरान बबन राय ने युवा मोर्चा संगठन के बारे में विधायक समीर महंती से विस्तार पूर्वक चर्चा की. विधायक ने जरुरत के अनुसार संगठन के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर युवा मोर्चा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी है. उसको हर हाल में पूरा किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से दुबराज नाग, मिर्जा हांसदा, काजल डॉन, विक्टर सोरेन, विकास मजूमदार, नीलकमल महतो, संदीप परिडा, नवीन सिंह एवं गजराज सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-baghakuli-is-written-on-the-milestone-on-the-way-to-chitreshwar-devotees-face-trouble/">बहरागोड़ा

: चित्रेश्वर जाने वाले रास्ते में माइल स्टोन पर लिखा है बाघाकुली, श्रद्धालुओं को होती है परेशानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही