Search

 
 
 

घाटशिला : झामुमो के मोहलीशोल पंचायत अध्यक्ष बने बुढ़ान टुडू

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मोहुलीशोल पंचायत की झामुमो समिति का पुनर्गठन बुधवार को गौतम साव की अध्यक्षता में मोहुलीशोल में किया गया. पंचायत सम्मेलन में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हांसदा, पुलक नमाता, बिनोद चौबे आदि झामुमाे नेता उपस्थित थे. सर्वसम्मति से पंचायत समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष के रूप में बुढ़ानु टुडू, उपाध्यक्ष प्रवीर महतो, शिशिर छुतार, सचिव सकला टुडू, सह सचिव धिराय मांडी, कोषाध्यक्ष उमाकांत उस्ताद को बनाया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : शहीद">https://lagatar.in/martyr-raghunath-mahato-had-soured-the-teeth-of-the-british-roshanlal-chowdhary/">शहीद

रघुनाथ महतो ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे : रोशनलाल चौधरी
इसमें विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हांसदा ने कहा कि पंचायत में पार्टी को और अधिक मजबूत करना है. आपके पंचायत के मुखिया विक्रम टुडू, हमारी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और वे सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. उन्होंने नवगठित पंचायत कमेटी को निर्देश दिया कि वे पंचायत के मुखिया से संपर्क बनाकर पंचायत स्तरीय समस्याओं का निदान करें. मोहुलीशोल पंचायत आप सबों की मदद से झामुमो का परचम लहराएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही