Search

 
 
 

घाटशिला : संयुक्त शिक्षा सचिव ने किया घाटशिला के स्कूलों का निरीक्षण

 
Ghatshils (Rajesh Chowbey) : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव अक्षय कुमार सिंह ने गुरुवार की सुबह घाटशिला के खड़िया सेटलमेंट मध्य विद्यालय एवं मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संयुक्त शिक्षा सचिव ने पाठ टीका, शौचालय, किचेन, पानी टंकी, बागवानी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास समेत अन्य विभागों का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-blood-donation-camp-on-death-anniversary-of-former-director-of-nift-on-april-28/">आदित्यपुर

: निफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 28 अप्रैल को

शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर दिए दिशा-निर्देश

उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमन कुमार झा और संदीप केसरी को शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए. संयुक्त सचिव ने बच्चों से पूछा कि देश का प्रथम नागरिक कौन है? देश के राष्ट्रपति का क्या नाम है? समेत कई सवाल बच्चों से किया. बच्चों ने संयुक्त सचिव को सकारात्मक जवाब दिया. संयुक्त सचिव ने मारवाड़ी प्लस हिंदी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को विद्यालय में चाहरदीवारी को लेकर आवेदन देने को कहा. साथ ही हर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया. मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cbse-training-for-teachers-based-on-value-education-organized/">घाटशिला

: शिक्षकों का “मूल्य शिक्षा” पर आधारित सीबीएसई प्रशिक्षण आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही