Search

 
 
 

घाटशिला : पत्रकार की बेटी ने नेट की परीक्षा में लहराया परचम

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अंतर्गत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 17 जून 2023 को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) आयोजित की गई थी. 25 जुलाई को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का परीक्षा फल घोषित किया गया. इसमें घाटशिला के पत्रकार राजेश चौबे की बेटी अनन्या कुमारी ने 95.26 परसेंटाइल अंक से उत्तीर्ण होकर घाटशिला का नाम रोशन किया है. घाटशिला के पत्रकार राजेश चौबे और माता पुष्पा चौबे की पुत्री अनन्या कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल मुसाबनी से हुई. उसने वर्ष 2016 में मैट्रिक की परीक्षा 87.75 प्रतिशत अंक से पास की थी. उसी विद्यालय से इंटर की परीक्षा वर्ष 2018 में 85.75 प्रतिशत अंक लाकर पास की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-kargil-victory-day-congressmen-took-out-a-padyatra-and-paid-homage-to-the-martyrs/">जमशेदपुर

 : कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल शहीदों को किया नमन
इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज नई दिल्ली से वर्ष 2021 में स्नातक की परीक्षा पास की एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज से वर्ष 2023 में स्नातकोत्तर की परीक्षा पास कर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के पहले प्रयास में ही 95.26 परसेंटाइल से अधिक अंक लाकर घाटशिला का नाम रौशन किया है. उसकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है. अनन्या कुमारी ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता एवं माता की प्रेरणा तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. स्मिता मिश्र एवं डा. अमरेंद्र पांडेय के लगातार उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन को देती है. उसने बताया कि वे देश किसी भी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य है. फिलहाल वे दिल्ली में ही रहकर पीएचडी (शोध) एवं यूपीएससी की तैयारी करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही