Search

 
 
 

घाटशिला : विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जेएससीए की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : नेताजी नगर भवन घाटशिला में मंगलवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ग्रामीण कमेटी की बैठक जिला को-ऑर्डिनेटर धनजी सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक सहित अन्य उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 25 सितंबर से आरंभ होगी. इस बार धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, चाकुलिया, गुड़ाबंधा, डुमरिया, पोटका, घाटशिला, पटमदा, बोड़ाम तथा मुसाबनी की टीम खेलेगी. ग्रामीण कमेटी की ओर से इंटर स्कूल प्रतियोगिता भी इस वर्ष शुरू की जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Ghatshila-Sports-1.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husbands-attacker-is-threatening-to-take-up-the-case/">जमशेदपुर

: पति का हमलावर दे रहा केस उठाने की धमकी
बालिका क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए स्कूल स्तर से प्रशिक्षण की व्यवस्था किया जाएगा. टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म 15 सितंबर से घाटशिला से प्राप्त कर के 20 सितंबर तक अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्णय लिया गया. प्रत्येक टीम 14,16, 19 वर्षीय 22 खिलाड़ी का चयन करना अनिवार्य होगा. बैठक में मुख्य रूप से शकील अहमद, तरुण कुमार नाग, मनोज सिंह, विजय सिंह, देव आनंद सिंह, अशोक कर, महताब आलम, अशफाक आलम, संजय, कौशिक महतो, अर्जुन सिंह, शिवाजी चटर्जी, शंभू जेना, अविनाश सिंह, कुश कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही