Search

 
 
 

Ghatshila : नशा मुक्ति पर निबंध प्रतियोगिता में ज्योति दोलाई को पहला स्थान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज में चल रहे आठ दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के छठे दिन सोमवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध का विषय "नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका" रखा गया. निबंध प्रतियोगिता में कॉलेज के 364 छात्रों ने हिस्सा लिया. यह प्रतियोगिता सभी विभागों में आयोजित की गई. जहां छात्र-छात्राओं ने निर्धारित विषय पर 200 से 500 शब्दों तक में निबंध लिखा. निबंध प्रतियोगिता में शामिल सभी विभागों से प्राप्त निबंध की जांच निर्णायक मंडली द्वारा की गई. इसमें इतिहास विभाग की छात्रा ज्योति दोलाई के निबंध को प्रथम स्थान दिया गया. जबकि जंतु विज्ञान के आशीष राय द्वितीय एवं भौतिकी की छात्रा उमारानी गोराई को तृतीय स्थान मिला. वहीं बांग्ला की पल्लवी महतो एवं संताली की जोबा सोरेन के निबंध को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-4-45-lakh-cash-and-dozens-of-liquor-bottles-stolen-from-two-liquor-shops/">Ghatshila

: दो शराब दुकान से 4.45 लाख कैश व शराब की दर्जनों बोतल चोरी

प्रतियोगिता आयोजन में इन लोगों का रहा अहम योगदान

इस प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ पीके गुप्ता, डॉ एस के सिंह, प्रो इंदल पासवान, डॉ डीसी राम, डॉ एसपी सिंह, डॉ संदीप चंद्र, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, डा कुमार विशाल, प्रो सोमा सिंह, प्रो अर्चना सुरीन, डॉ कन्हाई बारिक, डॉ कंचन सिंहा, चिरंतन महतो, शंकर महाली का अहम योगदान रहा. प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि इस निबंध प्रतियोगिता में चयनित पांचों विजेताओं को विश्व नशा मुक्ति दिवस पर 26 जून को कालेज में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही