Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सड़क दुर्घटना में कदमडीह निवासी युवक की मौत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के फुलडुंगरी चौक के समीप सड़क दुर्घटना में मुसाबनी थाना क्षेत्र के कदमडीह निवासी सुशांतो मुर्मू के 25 वर्षीय पुत्र सैमुअल मुर्मू की मृत्यु हो गई. जानकारी के अनुसार सैमुअल मुर्मू स्थानीय जैन पैलेस में कार्यरत था. गुरुवार की रात लगभग 10 बजे होटल से अपनी आपाची बाइक से घर कदमडीह जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया. एमजीएम ले जाने के क्रम में उसकी मौत रास्ते में ही हो गई.

इसे भी पढ़ेंघाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-fire-broke-out-in-sand-laden-highway-burnt-to-ashes/">घाटशिला

: बालू लदा हाइवा में लगी आग, जलकर राख

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही