Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले काशिदा निवासी कंचन कर द्वारा लिखी गयी टुसू पुस्तक टुसूवरण का विमोचन रविवार को स्थानीय मांझी परगना महाल में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन एवं बंगाल के बिनपुर विधायक देवनाथ हांसदा समेत गणमान्य लोगों ने किया. इस टुसूवरण पुस्तक का कंचन कर द्वारा चौथा संस्करण निकाला गया है. इसमें 30 गाना है. इसमें चार गाने टुसू पर्व और अन्य गाने झारखंड की सभ्यता संस्कृति, परंपरा, साहित्य, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, समाज में हो रहे भष्ट्राचार पर आधारित है. समारोह में विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि मकर पर्व के मौके पर आयोजित होने वाला टुसू पर्व झारखंड की सभ्यता संस्कृति से जुड़ी है. यह पर्व झारखंड के सभी जगहों पर मनायी जाती है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-karate-academy-organized-fitness-competition/">पलामू
: द कराटे एकेडमी ने आयोजित किया फिटनेस कंपटीशन उन्होंने कहा कि कंचन कर ने यहां की सभ्यता संस्कृति और लोक आस्था से जुड़ी टुसू पर्व को अपनी पुस्तक के माध्यम से संयोने का काम किया है. कंचन ने यहां की सभ्यता संस्कृति को बचाने में अहम भूमिका निभाई है. बिनपुर के विधायक देवनाथ हांसदा ने कहा कि मकर पर्व पूरे देश के अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, लेकिन जिस तरह यह मकर पर्व और टुसू पर्व यहां मनाया जाता है, वैसा पूरे देश में कहीं नहीं मनाया जाता है. समारोह में बहरागोड़ा कॉलेज के बंगला विभाग के एचओडी तपन मंडल, को-ऑपरेटिव कॉलेज के बंगला विभाग के एचओडी वैद्यनाथ त्रिपाठी, देश परगना बैजू मुर्मू, बीडीओ कुमार एस अभिनव, जिप सदस्य कर्ण सिंह, प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया पार्वती मुर्मू, करुणाकर महतो, रामदास हांसदा, कंचन कर आदि ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]