Search

घाटशिला : कौशल विकास यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : राजकीय मारवाड़ी प्लस 2 हिंदी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप केशरी ने गुरुवार को घाटशिला से हरी झंडी दिखाकर कौशल विकास यात्रा वाहन को रवाना किया. इसमें अनिल कुमार महतो, तौहीद आलम उपस्थित रहें. विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता लाने, करियर काउंसलिंग के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं में रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गयी है. बीते 37 वर्षों से कौशल विकास और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत देश के प्रतिष्ठित सामाजिक उद्यम आईसेक्ट की पहल पर आयोजित कौशल विकास यात्रा देश भर के 25 राज्यों के 300 जिलों में संचालित की जा रही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-door-of-the-moving-highway-opened-the-driver-and-the-attendant-remained-dangling-in-the-air-for-hours/">किरीबुरू

: चलती हाइवा का डाला का खुला, घंटों हवा में झूलते रहे चालक व खलासी

30 सितम्बर को समाप्त होगी यात्रा

यह कौशल विकास यात्रा रांची से शुरू होकर जमशेदपुर, घाटशिला सराईकेला-खरसावां, चाईबासा, खुंटी, सिमडेगा, रांची और दुमका होते हुए पुनः रांची पहुंच कर 30 सितम्बर को समाप्त होगी. यात्रा के दौरान वहां विशेषज्ञों द्वारा कौशल विकास का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों का करियर मार्गदर्शन भी किया जाएगा. कौशल के महत्व को भारत सरकार भी रेखांकित कर रही है और डेमोग्राफिक डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए लोगों को कौशल विकास के प्रति जागरूक कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp