Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : खान मजदूर यूनियन ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : खान मजदूर यूनियन की ओर से बुधवार को मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मदिन एवं पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो की जयंती मनाई गई. इस मौके पर झामुमो नेता बाबूलाल सोरेन के निर्देश पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं लड्डू का वितरण किया गया. इस अवसर पर गुड़ाबांधा के जिला परिषद सदस्य सह खान मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष शिवनाथ मार्डी ने कहा कि गुरुजी के जन्मदिन पर सेवा भावना से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करने का निर्देश बाबूलाल सोरेन के द्वारा दिया गया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ied-blast-during-search-operation-in-tumbahaka-of-tonton-five-crpf-personnel-injured/">चाईबासा

: टोंटों के तुम्बाहाका में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट, CRPF के पांच जवान घायल

स्व. टीकाराम मांझी की मूर्ति स्थापित होगी

इसके उपरांत पूर्व विधायक स्व. टीकाराम मांझी की जयंती पर मूर्ति स्थापित करने के लिए भूमि पूजन भी किया गया. उनकी जयंती 17 मई को खान मजदूर यूनियन द्वारा मनाया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से जुझार सोरेन, विमल अगस्टिन, नाएके सांखो मुर्मू, बुढ़ान सोरेन, कमल बेरा सहित काफी संख्या में ठेका मजदूर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही