Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : उप मुखिया के ट्वीट पर खड़गपुर डीआरएम ने लिया संज्ञान, जल्द लगेगा स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय जनता पार्टी जिला पूर्वी सिंहभूम के सोशल वर्कर सह धालभुमगढ़ प्रखंड के जुनबुनी पंचायत के उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना ने घाटशिला स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर डीआरएम खड़गपुर और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को टैग करते हुए ट्वीट किया.  ट्वीट के माध्यम से इन्होने घाटशिला स्टेशन प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग की. खड़गपुर के डीआरएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि आपकी शिकायत स्वीकार कर ली गई है और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-tractors-caught-in-illegal-sand-lifting-owners-circling-the-police-station/">सरायकेला

: अवैध बालू उठाव में पकड़ा रहे ट्रैक्टर, थाना का चक्कर लगा रहे वाहन मालिक

उप मुखिया ने डीआरएम के प्रति जताया आभार

[caption id="attachment_408515" align="aligncenter" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Ghatshila-Coach-Display-Board.jpeg"

alt="" width="1080" height="697" /> घाटशिला स्टेशन.[/caption] अधिकारियों ने ट्वीट का रिप्लाई देते हुए कहा कि मामले को देखा जा रहा है और शीघ्र ही बोर्ड लगा दिया जाएगा.  उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए क्रम संख्या बोर्ड काफी जरूरी है. एक्सप्रेस ट्रेन जब घाटशिला स्टेशन पर पहुंचती है तो अपने कोच की जानकारी के लिए यात्रीयों को अपना सामान लेकर इधर-उधर दौड़ना पड़ता है. इससे दुर्घटना भी घट सकती है अगर क्रम संख्या बोर्ड लगा दिया जाए तो यात्रीयों को काफी सुविधा होगी और इधर-उधर उन्हें दौड़ना नहीं पड़ेगा. उप मुखिया ने जल्द क्रम संख्या बोर्ड लगाने की बात पर डीआरएम खड़गपुर के प्रति आभार जताया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-workers-of-amalgam-steel-company-jammed-the-gate-for-various-demands/">आदित्यपुर

: अमलगम स्टील कंपनी के कामगारों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया गेट जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही