Search

 
 
 

घाटशिला : कोल्हान डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, कई खामियां पाई

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने सोमवार को एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान डीआईजी ने लगभग दो घंटे तक विभिन्न पंजियों का अवलोकन करते हुए संधारण आदि की जांच की. इसके उपरांत डीआईजी ने बताया कि निरीक्षण काफी संतोषजनक रहा, कुछ त्रुटियां पाई गई है जिसे जल्द से जल्द सुधार करने का निर्देश एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो को दिया गया है. निरीक्षण से पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के बाद उन्होंने जवानों की वर्दी, जूता, परेड एवं अन्य बिन्दुओं की बारीकी से जांच की. वर्दी में कुछ खामियां मिलने पर फटकार लगाई. कहा कि वर्दी का जो भी पैसा मिलता है उससे नई वर्दी क्यों नहीं ली. हर साल वर्दी का पैसा मिलता है उससे नई वर्दी ले अन्यथा वर्दी के फंड पर पूरी तरह से रोक लगा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-efforts-intensified-for-the-development-of-karo-crematorium/">किरीबुरू

: कारो श्मशान घाट के विकास को लेकर प्रयास तेज

डकैती, चोरी एवं नशाखोरी को लेकर जारी है अभियान

विभिन्न थाना प्रभारी एवं इंस्पेक्टर को भी वर्दी को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि निरीक्षण का मतलब ही होता है अनुशासन में रहना. डीआईजी ने पत्रकारों को बताया कि यह एक रूटीन विजिट है. वार्षिक निरीक्षण प्रशासनिक दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण होता है. आपराधिक गतिविधि, डकैती, चोरी संधारण आदि संतोषजनक पाया गया है. क्षेत्र में हुई डकैती, चोरी एवं नशाखोरी को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है जो आगे भी जारी रहेगा. निरीक्षण के दौरान सीनियर एसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लूणायत सहित विभिन्न थाना के थाना प्रभारी एवं तीनों सर्किल के इंस्पेक्टर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही