Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय की मेजबानी में कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलीट मीट का आयोजन मऊभंडार स्थित स्पोर्ट्स क्लब मैदान में हो रहा है. शनिवार को इसका विधिवत उद्घाटन एचसीएल के उप महाप्रबंधक (माइंस) सुखलाल हांसदा, उप महाप्रबंधक (वर्क एंड एचआर) श्रवण कुमार झा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उसके बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष सह प्राचार्य डॉ चौधरी ने दो दिवसीय एथलीट मीट प्रारंभ करने की घोषणा की. इस दौरान सभी अतिथियों ने अलग-अलग महाविद्यालयों से आए टीम मैनेजर, कोच एवं खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-departmental-seminar-on-union-budget-held-at-faculty-of-commerce-karim-city-college/">जमशेदपुर
: करीम सिटी कॉलेज में फैकल्टी ऑफ कॉमर्स में हुई केंद्रीय बजट पर विभागीय संगोष्ठी
: आंध्र भक्त श्री राम मंदिर कमिटी का चुनाव 26 मार्च को
: करीम सिटी कॉलेज में फैकल्टी ऑफ कॉमर्स में हुई केंद्रीय बजट पर विभागीय संगोष्ठी
विभिन्न कॉलेजों से भाग ले रहे खिलाड़ी
दो दिवसीय एथलीट मीट में टाटा कॉलेज चाईबासा से 21, महिला कॉलेज चाईबासा से 12, करीम सिटी कॉलेज से 15, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज से 15, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज से दो, केएस कॉलेज सरायकेला से 10, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन से 11, एबीएम कॉलेज जमशेदपुर से दो, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर से 15, एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर से 31 तथा घाटशिला कॉलेज घाटशिला से 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इनमें 98 पुरुष तथा 66 महिला खिलाड़ी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-of-andhra-bhakta-shri-ram-mandir-committee-on-march-26/">जमशेदपुर: आंध्र भक्त श्री राम मंदिर कमिटी का चुनाव 26 मार्च को
Leave a Comment