Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : कुंभकार प्रगतिशील समिति ने बंकिम चंद्र को दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कुंभकार प्रगतिशील समिति के पदाधिकारी और पूर्व शिक्षक 74 वर्षीय बंकिम चंद्र भकत का निधन पिछले दिनों हो गया. बुधवार को उनके पैतृक आवास पोटका प्रखंड के टेंगराइन गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश भकत ने कहा कि बंकिम बाबू अपने कार्यकाल में एक लोकप्रिय शिक्षा प्रेमी के रूप में जाने जाते थे. उन्होंने जिले के कई विद्यालयों में शिक्षा का अलख जगाया. कुंभकार प्रगतिशील समिति के पदाधिकारी के रूप में उन्होंने हर समय सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी निभाई. श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस अवसर पर सुभाष चंद्र पाल, सुभाष चंद्र भकत, राजश्री भकत, जयश्री पाल, अनुपम भकत, हितेश भकत मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bus-stand-worth-rs-1-39-crore-has-become-an-object-of-sight/">चाकुलिया

: दर्शन की वस्तु बन कर रह गया है 1.39 करोड़ का बस पड़ाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही