Search

घाटशिला : श्रम विभाग ने प्रखंड मुख्यालय में लगाया जनता दरबार

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को श्रम विभाग की ओर से एक दिवसीय जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक रामदास सोरेन उपस्थित शामिल हुए. श्रम विभाग की ओर से एलएस-1 अविनाश ठाकुर, प्रियंका कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे. मौके पर लोगों को श्रमिकों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम में लगभग 30 लोगों ने श्रम कार्ड बनाने का आवेदन दिया. विधायक ने लोगों के विभिन्न समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rinku-seth-now-on-target-after-killing-amarnath-gangs-ranjit-sardar-and-pradeep/">जमशेदपुर

: अमरनाथ गैंग के रंजित सरदार व प्रदीप की हत्या के बाद अब रिंकू सेठ टारगेट पर

लेबर सुपरिटेंडेंट को त्रिस्तरीय बैठक बुलाने को कहा

सभी ईंट भट्ठा के मालिक, कारखाना एवं अन्य संस्थान के मालिकों से जल्द से जल्द सभी श्रमिकों का श्रम कार्ड बनाने का निर्देश जारी करने के लिए अधिकारियों से कहा. एचसीएल द्वारा मजदूरों को ठीक से मजदूरी एवं काम नहीं देने से मजदूर के सामने भुखमरी की हालात उत्पन्न हो गई है. विधायक ने जल्द से जल्द त्रिस्तरीय बैठक बुलाने के लिए लेबर सुपरिटेंडेंट को कहा. इस मौके पर प्रमुख सुशीला टुडू, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, झारखंड, श्रमिक संघ जेएमएम के अध्यक्ष काजल डॉन, सचिव फेबियन तिर्की, कोषाध्यक्ष कमल दास, दिल बहादुर, सुनार प्रताप दास, मृत्युंजय यादव, रायसेन सोरेन, नीलकमल महतो, एमडी हुसैन प्रसेन्नजीत दे, राम चंद्र मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp