Search

 
 
 

घाटशिला : गुजरात के दमन में मजदूर की मौत, विधायक ने व्यक्त की संवेदना

 
Ghatshila. (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी दिनेश मार्डी (35) की मौत पिछले तीन दिन पूर्व गुजरात के दमन में हो गई. बुधवार को जैसे ही उनका शव नारायणपुर गांव पहुंचा पूरा गांव शोकाकुल हो गया. सूचना मिलते ही विधायक रामदास सोरेन गांव पहुंचे और शव के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. विधायक रामदास सोरेन ने मृतक की पत्नी रोशनी की तबीयत खराब होने पर उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया. बताया जाता है कि पत्नी भी दिनेश मार्डी के साथ दमन में काम करती थी. पिछले तीन दिनों से शव लेकर गांव आने के क्रम में खाना-पीना नहीं खाने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई. दमन से मृतक का शव लेकर नारायणपुर गांव पहुंचे विशाल मार्डी, प्रिया मार्डी, सुनीता हेम्ब्रम, मृतक के पिता रघुनाथ मार्डी, माता डांगी मार्डी, मृतक के 8 वर्षीय पुत्री पूनम मार्डी से मिलकर विधायक ने शोक संवेदना प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ashok-kumar-jain-remembered-on-his-death-anniversary-in-congress-bhavan/">चाईबासा

: कांग्रेस भवन में पुण्यतिथि पर याद किए गए अशोक कुमार जैन

 शोकाकुल परिवार को हर सुविधा दिलाने का प्रयास

विधायक ने कहा राज्य सरकार के नियम अनुसार प्रवासी मजदूरों को दिए जाने वाले सुख सुविधा पीड़ित शोकाकुल परिवार को दी जाएगी. राज्य सरकार के द्वारा दिए जाने वाले अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी. उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा झामुमो परिवार आप लोगों के साथ में हमेशा खड़ा रहेगा. मृतक दमन के एक कारखाना में कार्यरत था. कार्य के दौरान ही रविवार को उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी. लगभग 2200 किलोमीटर रास्ता तय करते हुए एंबुलेंस से शव गांव लाया गया. विधायक ने शोकाकुल परिवार को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक रूप से सहयोग किया. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-gajan-festival-in-bhuteshwar-shiva-temple-of-gada-village-on-thursday-preparations-complete/">बहरागोड़ा

: गदा गांव के भूतेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व गुरुवार को, तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही