Search

घाटशिला : कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर मऊभंडार में बांटा गया लड्डू

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर मऊभंडार कांग्रेस कार्यालय में खुशियां मनाई गई. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सनत काल्टू चक्रवर्ती के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया. सनत चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा के द्वारा बजरंग दल और बजरंगबली को लेकर जो अफवाह फैलाने का कोशिश किया उसको कर्नाटक की जनता ने नकार दिया. वहां की जनता ने यह साबित कर दिया कि बजरंगबली में सबकी आस्था है परंतु बजरंगबली के नाम पर गुंडागर्दी, तोड़फोड़ करने वालों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. कर्नाटक तो सिर्फ आगाज है, अंजाम 2024 में आएगा.  इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-mla-laid-foundation-stone-of-4000-feet-pcc-road-in-kumardungi/">मझगांव

: कुमारदुंगी में विधायक ने किया 4000 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास

यह नेतागण रहे मौजूद

मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यजीत सीट, मंजर हुसैन, जगमोहन शर्मा, कन्हैया शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रकाश राय, भुजंग मन्ना, प्रमोद सिंह, संजय घोष, अजय दे, राजा दत्ता, शेख मुस्ताक, मोहम्मद मुख्तार, दानिश खान, वाहिद खान, आफताब खान, अयान खान, जियाउल हक, शेख साजन, शेख आजाद, अब्दुल सुभान, फसीह अहमद, शेख रजाबलि,हुसैन अंसारी, शमशाद खान, शेर खान, मोहम्मद सलीम, विश्वनाथ प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp