Search

 
 
 

घाटशिला : लैंपस के पूर्व अध्यक्ष स्व. कुना राम मुर्मू की जयंती पर किया गया पौधरोपण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : लैंपस के पूर्व अध्यक्ष स्व. कुनाराम मुर्मू की जयंती मंगलवार को घाटशिला प्रखंड के काशीदा पंचायत अंतर्गत चेंगजोड़ा स्थित बनटोला हाट मैदान में मनाया गया. हाट बाजार संचालन समिति के सदस्यों ने स्व. मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के सौजन्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. घाटशिला कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरके चौधरी, डॉ. नरेश कुमार और प्रो. इंदल पासवान के नेतृत्व में रोटरी क्लब के सदस्य चेंगजोड़ा पहुंचे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/conspiracy-of-maoists-foiled-in-chaibasa-10-kg-buby-trap-ied-recovered/">चाईबासा

में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 10 किलो का बूबी ट्रैप IED बरामद

हाट मैदान के चारों ओर किया गया पौधरोपण

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में बाजार समिति के सदस्यों ने हाट मैदान के चारों ओर पौधरोपण किया. इस मौके पर अरका जैन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एसएस रजी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रेमा गोगना, डॉ. अनूप गुप्ता, रश्मि श्रीवास्तव, कुणाल कार, मेघा कार, जेडी सिंह, ओपी चोपड़ा, मुखिया फागु सोरेन, लैम्पस अध्यक्ष शांखो मुर्मू समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही