Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ढ़ाकपाथर में देर रात हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के आसना पंचायत अंतर्गत ढ़ाकपाथर गांव में सोमवार की देर रात दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान ढ़ाकपाथर गांव निवासी रामदास मुर्मू के घर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान घर में रखे चावल, धान समेत अन्य अनाज को चट कर गया. रामदास मुर्मू के परिवार वालों ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई. सोमवार की रात के 11 बजे हाथियों ने हमला किया. रामदास के घर को तोड़ने के बाद दोनों हाथियों ने मदन पातर के घर को भी छतिग्रस्त कर दिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-goods-train-derailed-at-danguvaposi/">किरीबुरू

: डांगुवापोसी में मालगाड़ी हुई बेपटरी

बच्चों ने भाग कर बचाई जान

मदन अत्यंत गरीब है वह खाने के लिए रविवार को ही 10 किलो चावल खरीद कर घर लाया था. उसे भी हाथियों ने चट कर गया. इसी दौरान घर में सोए बच्चे पर भी हाथियों ने हमला किया. लेकिन वहां से बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई. गांव पर हमला करने के बाद रात्रि लगभग एक बजे दोनों हाथी जंगल की ओर निकल गए. हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं. जानकारी हो कि चाकुलिया, बहरागोड़ा एवं धालभूमगढ़ प्रखंड को हाथी निशाना बनाने के बाद अब घाटशिला प्रखंड में प्रवेश कर गए है. मंगलवार सुबह तक घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को नहीं दी थी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-all-the-underprivileged-farmers-of-tonto-block-will-be-linked-with-e-kyc-by-setting-up-camp/">चाईबासा

: शिविर लगाकर टोंटो प्रखंड के सभी वंचित किसानों को जोड़ा जाएगा ई-केवाईसी से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही