Search

 
 
 

घाटशिला : दामपाड़ा क्षेत्र में लक्ष्मण टुडू ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने सोमवार को अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ दामपाड़ा के विभिन्न पंचायतों में महा जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान काड़ाडुबा, हुल्लूंग, खरसती एवं कालापाथर गांव में घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल के संबंध में जानकारी दी गई. लोगों को संबोधित करते हुए लक्ष्मण टुडू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है. पुरे विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां युवाओं की फौज है, और भाजपा इसमें सबसे ज्यादा भाग्यशाली है कि सबसे ज्यादा युवा भाजपा में ही है. हमारी सरकार ने युवाओं के सपनों को नया पंख दिया है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारे युवा नए भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महती भूमिका निभा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-laid-foundation-stone-of-health-sub-center/">बहरागोड़ा

: विधायक ने स्वास्थ्य उप केंद्र का किया शिलान्यास

स्टार्टअप की संख्या में 100 गुना हुई है वृद्धि

उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना के तहत उनके कौशल को विकसित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से लगभग 39.65 करोड़ लोन प्रदान किया गया है. व्यवसाय से युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं. 2014 की तुलना में आज स्टार्टअप की संख्या में 100 गुना की वृद्धि अपने आप में बताती है. हमारे युवा कितने क्षमतावान और विजनरी हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना जैसे महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार चला रही है. मौके पर संजय तिवारी, पोल्टू सरदार, नुपूर छुतार, मुरली पास. अनंत मन्ना , दिलीप पाल, शरत पाल, शंकर सीट, संदीप पाल, गोपाल पाल, स्वरुप कुमार हांसदा, रुद्र नारायण सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही